वाराणसी/चिरईगांव
किड्स विला इंग्लिश स्कूल, बराईं में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या स्नेहा उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रतिबिंब होता है।
उन्होंने अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उनका रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी








