रोहनिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वावधान में रमसीपुर में महिलाओं व लड़कियों के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शर्मिला एवं सुनिधि मौर्या ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष भाई पटेल ने की। और विषय प्रवेश प्रमोद ने किया।सिलाई सेंटर की लड़कियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ता के रूप में आशना कुमारी प्रजापति ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया।इस दौरान प्रेरणा कलामंच के कलाकारों द्वारा “जाग नारी रे” नाटक का मंचन किया गया, जिसने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। अंत में होली मिलन समारोह आयोजित कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं किशोरियों व बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र गुप्ता, ग्राम प्रधान रमसीपुर आशीष भाई पटेल, मनरेगा में सोनी शर्मा, मुख्य वक्ता आशना कुमारी प्रजापति उपस्थित रहे।











Users Today : 15
Users This Year : 24704
Total Users : 37297
Views Today : 78
Total views : 73409