बागपत, सरूरपुर खेड़की में माय भारत के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी डॉ योगेश कुमार के निर्देशन में आयोजित कराया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी, जिला खेल अधिकारी बागपत अमित कुमार, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल तथा सरूरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कुल छह प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 1600 मीटर दौड़ में यश (पिलाना) ने प्रथम, शिवम (गोपालपुर खड़ाना) ने द्वितीय और विशु (डोला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में इशू ने प्रथम, शिखा ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में साक्षी त्यागी प्रथम, हिना द्वितीय और ज्योति (बावली) तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सुहेल (डोला) ने प्रथम, जितेंद्र (गोपालपुर खड़ाना) ने द्वितीय और तनिष्क भाटी (बली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समूह प्रतियोगिताओं में कबड्डी में बिनोली ब्लॉक की परशुराम क्लब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रियांशी क्लब बागपत की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बावली की टीम विजेता रही और परशुराम क्लब खेड़की की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में एथलेटिक्स कोच के रूप में दीपक सरोहा, शॉटपुट कोच के रूप में अनुज तोमर, कबड्डी कोच के रूप में हरवीर तथा वॉलीबॉल कोच के रूप में देवांश गौड़ और आदित्य भारद्वाज ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन दिया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में माय भारत के स्वयंसेवकों नितीश भारद्वाज, दानिश मलिक, सुषमा त्यागी, पंकज तोमर, शादाब अली, डिंपल, शिवम, गुलफशा, अनुज तोमर, अरशद, साहिल, अनस मलिक, हारून और हसन सहित कई युवाओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में इंटरनेशनल अवार्डी विपुल जैन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुषमा त्यागी और गुलफ्शा को पटका व माला पहनाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437