जौनपुर ,समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए बेटीस्वावलंबन सुरक्षा समिति की प्रदेश प्रभारी गुड़िया शर्मा ने अपना जन्मदिन किसी भव्य समारोह में नहीं, बल्कि वृद्ध माताओं और जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाकर एक प्रेरणादायी संदेश दिया।
प्रदेश प्रभारी गुड़िया शर्मा वर्षों से बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संचालित कर रही हैं। उनका लक्ष्य है। कि हर बेटी अपने स्वाभिमान और आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सके। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने वृद्ध माताओं को वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बच्चों को कॉपी, किताब और पेंसिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष डी.के. अग्रवाल, सचिव रीता देवी, उपाध्यक्ष मोनिका गौतम, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रावती निगम, जिलाध्यक्ष रेणु भारती, सत्या मौर्या, जिला सचिव शशि तिवारी, अन्तिमा शर्मा, जिला सचिव पुष्पा प्रजापति, उमा कन्नौजिया, भारती गौतम, सोनी गुप्ता, राजकुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक सशक्त सामाजिक आंदोलन बनती जा रही है। जिस प्रकार संस्था बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही है। और वृद्धजनों की सेवा को प्राथमिकता दे रही है। वह समाज के लिए प्रेरणादायी है।
गुड़िया शर्मा ने कहा कि उनका जन्मदिन तभी सार्थक है। जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आए। समिति का उद्देश्य है। “बेटी सशक्त, समाज सुरक्षित”।
इस सेवा और समर्पण से भरे आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति तेजी से एक विश्वसनीय और विख्यात सामाजिक संस्था के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है। समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है। कि संस्था का कार्य अब एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459