डीडीयू नगर सहजौर गांव के समीप रिंग रोड के पास शनिवार की देर शाम हुई गोली कांड में सभी घायलों से ट्रामा सेंटर में सपा सांसद और विधायक के साथ जिलाध्यक्ष ने पहुंचकर हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।
क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप शनिवार की देर शाम ताबड़तोड़ पांच लोगों के ऊपर फायरिंग कर अपराधी को फरार हो जाना जनपद में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इसको लेकर जहां पुलिस को चुनौती है। वही चिकित्सकों के लिए सभी का जान बचाना भी कठिन परिश्रम से काम नहीं है। हालांकि इसको लेकर सपा के कार्यकर्ता शनिवार की रात से ही ट्रामा सेंटर में किसी तरह की लापरवाही ना हो इसके लिए जमे हुए हैं।
वहीं रविवार को सपा सांसद वीरेंद्र सिंह,विधायक प्रभुनारायण यादव,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव,मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, चंद्रभान यादव सहित जनपद के तमाम दिग्गज नेता भी पहुंच कर सभी घायलों का हाल-चाल लिया और चिकित्सकों से इलाज के बारे में जानकारी भी ली। सांसद ने कहा कि राजनीति में जब तक अपराधीकरण समाप्त नहीं होगा।
इसी तरह अपराध का प्रदेश और जनपद में होता रहेगा। विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है ।इसमें कोई सुरक्षित महसूस नहीं है। पुलिस भी हाथ पर हाथ धरी बैठी है और अपराधी फरार हो जा रहे हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी ट्रामा सेंटर में पहुंचे सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर से टेलीफोन द्वारा वार्ता कर घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीं घायलों का हाल-चाल भी जाना।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







