आजमगढ़।
जनपद में दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना रानी की सराय क्षेत्र में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा अस्थायी रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रातः 04:00 बजे से 09:00 बजे तक प्रभावी रहेगी, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे।
निर्धारित रूट डायवर्जन व्यवस्था
1.वाराणसी एवं जौनपुर से NH-128 के माध्यम से आने वाले वाहन
कोटिला कस्बा रानी की सराय सेमरा अंडरपास अपने गंतव्य तक जाएंगे।
2.आजमगढ़ से जौनपुर एवं वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन
सेमरा अंडरपास कस्बा रानी की सराय कोटिला मार्ग अपने गंतव्य तक जाएंगे।
3.भंवरनाथ की ओर से आने वाले वाहन
सेमरा अंडरपास कस्बा रानी की सराय कोटिला मार्ग अपने गंतव्य तक जाएंगे।
पुलिस की अपील
आजमगढ़ पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें तथा अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 9
Total views : 73538