रोहनिया।
महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर में प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह की देखरेख में महाराज डॉक्टर विभूति नारायण सिंह के स्मृति में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीए, बीसीए, एलएलबी एवं एमए के छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स,कबड्डी, रस्साकस्सी ,टीम प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर बालिका वर्ग में शिवानी राय प्रथम,400 मीटर बालक वर्ग में सूरज कुमार राय प्रथम,200 मीटर बालिका वर्ग में शिवानी राय प्रथम,200 मीटर बालक वर्ग विकास कुमार सोलंकर प्रथम,800 मीटर बालक वर्ग में सौरभ मौर्या प्रथम,800 मीटर बालिका वर्ग आकृति प्रथम,5000 मीटर बालक वर्ग में संदीप कुमार राय प्रथम,5000 मीटर बालिका वर्ग में सपना पटेल प्रथम,गोला फेंक बालिका वर्ग में शिवानी राय प्रथम,गोला फेंक बालक वर्ग में आकाश प्रताप सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा टीम प्रतियोगिताओ में
वॉलीबॉल बालिका – बीए विजेता, एमए उपविजेता,वॉलीबॉल में बालक वर्ग बीए विजेता, एमए उपविजेता,
कबड्डी में बालिका वर्ग बीए विजेता, एमए उपविजेता,कबड्डी में बालक वर्ग बीए विजेता, बीए द्वितीय उपविजेता,रस्सा कस्सी बालिका वर्ग बीए विजेता, एलएलबी उपविजेता,रस्सा कस्सी बालक वर्ग बीए विजेता, एमए उपविजेता रहे।प्रतियोगिता में शिवानी राय ने 200 मीटर, 400 मीटर एवं गोला फेंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
5000 मीटर दौड़ में संदीप कुमार राय और सपना पटेल ने अदम्य सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रोफेसर बृजेश सिंह उपाध्यक्ष स्पोर्ट्स काउंसिल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रणधीर सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग, राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, भैरव तालाब ने स्मृति चिन्ह के साथ मेडल देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन के संस्कारों का प्रशिक्षण है।संचालन क्रीड़ा प्रभारी अंगद प्रसाद यादव, शारीरिक शिक्षा विभाग,डॉक्टर अखिलानंद सिंह ने की।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326