रामनगर, वाराणसी।
भाजपा मंडल रामनगर के यशस्वी पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रामनगर में मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र किसान मोर्चा प्रभारी मधुकर पांडे, पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र सिंह बिनु, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री आशा गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जयसवाल, भाजपा महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र पांडे, भाजपा मंडल मंत्री विवेक मिश्रा, क्षेत्रीय भाजपा पार्षद लल्लन सोनकर, अमूल्य सिंह, अंकित राय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भाजपा मंडल रामनगर के सभी बूथों पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक श्रवण किया गया। अन्य स्थानों पर कार्यक्रम सुनने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में मंडल महामंत्री रितेश पाल, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनिरुद्ध कनौजिया, गौरव मोदनवाल, मंजू देवी, कंचन निषाद, क्षेत्रीय भाजपा पार्षद मोनिका यादव, मनोज यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438