जौनपुर/वाराणसी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करते हुए आज लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला मोर्चा की मंडल प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय ने की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का स्पष्ट रोड मैप तैयार किया गया। वाराणसी मंडल की प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, मिर्जापुर मंडल की प्रभारी सीमा एवं प्रदेश प्रधान महासचिव सीमा सिंह, तथा आज़मगढ़ मंडल की प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता कुमारी को अपने-अपने मंडलों में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। और पूर्वांचल की हर विधानसभा व हर बूथ तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाना अब प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही आने वाले राजनीतिक समीकरण तय करेगी।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति के दम पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
इस रणनीतिक बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। राजनीतिक गलियारों में भी इस बैठक को संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633