राजातालाब।
समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्तावित दालमंडी क्षेत्र का दौरा करने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस फोर्स के साथ राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम ने शनिवार को सुबह बीरभानपुर स्थित पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के आवास पर पहुंचकर उनको दालमंडी प्रकरण में जाने से रोक लगाते हुए हाउस अरेस्ट कर लिया।यह घटना उस समय हुई जब वे दालमंडी के पीड़ितों, भवन स्वामियों, दुकानदारों एवं व्यापारियों से मिलने के लिए जा रहे थे।
पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सपा के नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार की दोपहर में 2 बजे वाराणसी के सर्किट हाउस से दालमंडी में पहुंच कर व्यापारियों और दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्या को सुनकर उनकी रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेगी।उन्होंने कहा कि सरकार की यह तानाशाही रवैया है जिसका हम घोर निंदा करते हैं। इस दौरान कन्हैया राजभर, रंजीत पटेल, गोपाल पटेल इत्यादि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633