वाराणसी।
Banaras Hindu University (बीएचयू) परिसर में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बिरला हॉस्टल के सामने फायरिंग की घटना सामने आई। गोली चलने की खबर मिलते ही छात्रों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए।
आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की पूर्व जानकारी होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया और देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। कैंपस में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रशासन छात्रों को समझाने में जुटा रहा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्रों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633