चंन्दौली बबुरी थाना क्षेत्र के हरिणका गांव में सड़क निर्माण से पहले ही बनाई गई साइड वॉल गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मुन्नू शर्मा के घर से राजपत मौर्य के घर तक गली में सड़क निर्माण के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व साइड वॉल का निर्माण कराया गया था। सोमवार की शाम अचानक लगभग 50 मीटर लंबी साइड वॉल भरभराकर गिर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के बाद नाम न छापने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साइड वॉल का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया था। उनका कहना है कि कार्य में दोयम दर्जे की ईंटों और घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया गया, नीव भी मजबूत नहीं रखी गई थी। जिसके कारण सड़क बनने से पहले ही साइड वाल (दीवार )धराशायी हो गई।
इस संबंध में जब ग्राम सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने ग्राम पंचायत निधि से निर्माण न होने की बात कही। वहीं, ग्राम प्रधान से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि साइड वॉल का निर्माण ग्राम पंचायत निधि से ही कराया गया था। ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया की साइड वॉल का पुनः निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो और दोबारा होने वाले निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 21
Users This Year : 24860
Total Users : 37453
Views Today : 45
Total views : 73677