मीरजापुर माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में एम.एड. बी.एड एवं बी.पी.एड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए तीनों जनपदों के सभी सहायता प्राप्त एवं राजकीय महाविद्यालयों में कुल 13 नोडल केंद्र तथा 15 परीक्षा केंद्र बनाया गया। आवश्यकता पड़ने पर 3 ऐसे केंद्रों का विस्तार किया गया जो नजदीक के थे, उन्हें केन्द्र बनाकर पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया। परीक्षा में 77 छात्र एवं 55 छात्राएं अनुपस्थित रहीं साथ ही परास्नातक कृषि की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो रही है।
परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० शोभा गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने जनता आदर्श कॉलेज तथा स्वतंत्र संग्राम सेनानी विक्रम सिंह महाविद्यालय, चुनार का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने विभिन्न केंद्रों से आए विद्यार्थियों से संवाद कर उनके आवागमन, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 11
Users This Year : 24785
Total Users : 37378
Views Today : 19
Total views : 73548