परमपूज्य स्वामी श्री गिरिनारी महराज के सानिध्य में बृहद भंडारा, कथा, हुआ संपन्न
चौबेपुर/वाराणसी
महाशिवरात्रि के महापर्व पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट तट ओम् शांति परमहंस आश्रम पर विगत छः साल से लगातार तीन दिवसीय कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी श्री गिरिनारी जी महाराज व श्री परमहंस आश्रम शक्तेसगढ चुनार मिर्जापुर के योगेश्वर स्वामी अड़गड़ानंद महराज जी के कृपा पात्र शिष्य छोटे सरकार श्री नारद जी महराज के सानिध्य में आयोजन करवाया गया जिसमें रात्रि जागरण में शिव विवाह,शिव महिमा, शिव प्रेम केवल आकर्षक नहीं “चेतना” हैं
यही जीवन की यात्रा है, भगवान शिव हम सभी के भक्ति और ज्ञान योग के मार्गदर्शक हैं, पार्वती जी की श्रद्धा शिवजी के प्रति शरणागति ही महाशिवरात्रि है,पर प्रकाश डालते हुए यथार्थ गीता का पाठ के साथ बृहद भंडारा का आयोजन करवाया गया जो लगातार तीन दिन तक चलता रहा हजारों भक्त गण अमृत कथा रसपान कर स्वयं को धन्य कहते हुए भंडारे का लुत्फ उठाया
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक विनोद गिरी महाराज,संत बालक दास महाराज, रविन्द्र महराज चंचल सिंह, बिल्कुल सरदार, कंचन यति , नंदलाल बाबा, आलोक बाबा,गुलाब गिरी, आचार्य कुंजबिहारी पान्डेय, डमरू बाबा, सुभाष गिरी, तुषार उपाध्याय, सुधांशु श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही











Users Today : 11
Users This Year : 24785
Total Users : 37378
Views Today : 32
Total views : 73561