चंदौली, 16 फरवरी 2026।
जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मजीदहा पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक, दो साइकिल और एक बिजली का खंभा तोड़ते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।







