चन्दौली– पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत चाईनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।
उक्त अभियान के तहत आमजन से अपील की जाती है कि अपने दोस्तों और परिवार को चायनीज मांझे के खतरों के बारे में बताएं। पतंग उड़ाने के लिए सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करें। चायनीज मांझा बहुत तेज होता है और यह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर सकता है व चायनीज मांझा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होता है।
किसी बाजार या दुकान पर यदि चायनीज मांझा की बिक्री की जा रही है तो आप अपने नजदीकी थाना पर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। चायनीज मांझे से बचें और सुरक्षित रहें। जिन दुकानदारो द्वारा मांझो को मुनाफा कमाने के लिए इसे चोरी छिपे बेचते हैं या वे दुकानदार जिनके पास चाइनीज मांझे की डोर होगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 105
Total views : 73436