शिवरात्रि के बाद खांसी आ सकते हैं पीएम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवरात्रि के बाद काशी दौरे पर आ सकते हैं। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न विभागों से उन योजनाओं और परियोजनाओं की सूची मांगी गई है, जिनका शिलान्यास या लोकार्पण प्रधानमंत्री कर सकते हैं। अनुमान है कि इस दौरे में काशी को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। तैयार सूची में सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, सोलर पार्क, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), नई सड़कें, फ्लाईओवर, ग्रामीण एवं शहरी कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा कमिश्नरी परिसर में मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन, नगर निगम का नया सदन, रामनगर क्षेत्र में वृद्धाश्रम एवं वर्किंग वूमेन हॉस्टल का शिलान्यास भी संभावित है। ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी पहल के तहत सर्किट हाउस परिसर में प्रदेश का पहला साइलेंट सब स्टेशन स्थापित किए जाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग की कई सड़क परियोजनाएं, एनएचएआई के हाईवे प्रोजेक्ट, जिला अस्पतालों में डे-केयर सेंटर तथा बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के शिलान्यास को भी एजेंडे में शामिल किया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की सूची तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि दौरे के दौरान विकास कार्यों का व्यापक कार्यक्रम सुनिश्चित किया जा सके।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में एयर शो के दृष्टिगत यातायात व थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को दिया गया “सॉफ्ट स्किल” प्रशिक्षण, सेवा-सुरक्षा-संवेदनशीलता पर दिया गया बल।

आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।