वाराणसी- ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात करने वाली पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों की करतूतों ने विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते सात महीनों में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ये सभी पुलिसकर्मी रिश्वत लेने, मामलों में नाम हटाने, धारा कम कराने और जमीन से जुड़े मामलों में अवैध लाभ लेने जैसे आरोपों में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।
एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने अलग-अलग तिथियों पर की गई कार्रवाई में आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 2019 बैच के पुलिसकर्मियों पर ज्यादा आरोप पाए गए, जिन पर अब तक सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी जांच जारी है और अन्य जिलों में भी कार्रवाई की जा सकती है। एंटी करप्शन टीम ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान बिना किसी दबाव के लगातार जारी रहेगा।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529