रोटरी क्लब नार्थ ने आज पड़ाव स्थित अनिल बाबा के अघोरेश्वर गुरुकुल आश्रम मे 77वाॅ गणतंत्र दिवस समारोह क्लब की अध्यक्षा रुचि भार्गव के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया।
सर्व प्रथम राष्ट्रगान के पश्चात श्रद्धेय आदरणीय अनिल बाबा का सम्मान किया गया। उनसे आशीर्वाद प्राप्ति के बाद गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे सुविधाओं से वंचित करीब 400बच्चों के बीच बैग, कॉपी, किताबें पेंसिल बॉक्स एवं अन्य सामग्रियों को क्लब की ओर से वितरित किया गया। गुरुकुल के बच्चों ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस के अन्तर्गत देश की स्वतंत्रता से संबंधित गीत एवं नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति बच्चों ने दिया। क्लब के सदस्यों ने भी गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।

क्लब के सदस्यों ने गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ मधुर जलपान का आस्वादन लिया। कार्यक्रम में सचिव शुभ जायसवाल, राजेश भार्गव, सुरेश खण्डेलवाल,एन के द्विवेदी,ममताद्विवेदी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,वर्षा श्रीवास्तव,डॉ डॉली श्रीवास्तव,डॉ राकेश मोहन,आतिश अग्रवाल, प्रोफेसर जगदीश राय ,किरण राय, ,डॉ संजीव शर्मा, मनीष अग्रवाल,सीमा शुक्ला, विनय सिंह, रमा सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया ने दिया।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438