डीडीयू नगर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंडल मुख्यालय स्थित बाकले रेल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात रेल सुरक्षा बल, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड आदि की पलटन का डीआरएम ने निरीक्षण किया व परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ चालू वित्त वर्ष में डीडीयू मंडल की अब तक प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में रेल अधिकारियों सहित मंडल मुख्यालय स्थित बाकले रेल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल सुरक्षा बल, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड आदि की पलटन का निरीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गयी। अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चालू वित्त वर्ष में डीडीयू मंडल की अब तक प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया
इस अवसर पर रेल अधिकारियों सहित डीडीयू रेल मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह व सदस्याएं, मंडल में कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मी व आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज के रंगों वाले गुब्बारे हवा में छोड़े गए। पीडीडीयू नगर पालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर ईओ राजीव मोहन सक्सेना सहित सभी सभासद व पालिका कर्मी मौजूद रहे। लगभग सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों सहित निजी घरों पर भी तिरंगा फहराया गया और मिष्टान्न वितरण किये गए। इस प्रकार पूरे जनपद में शान-ओ-शौकत के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और ध्वज को सलामी दी गई।







