चन्दौली इलिया
राष्ट्रीय बालिका दिवस ग्राम्या संस्थान द्वारा बुद्ध विहार पार्क मुजफ्फरपुर में मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव समाजसेविका प्रतिभा सूर्या सिंह थीं।
उन्होंने अपने संबोधन में बालश्रम और बालविवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रतिभा सूर्या सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बच्चों के माध्यम से अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू वर्मा और प्रीतम भारती ने की।
इस अवसर पर कविता, सुनैना, ज्योति, शहनाज बानों, उमेश यादव और देवा सरकार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







