सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत दिनांक 24.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चौबीसवे दिन विकासखण्ड महुआ में सड़क सुरक्षा मास्टर ट्रेनर सत्यस्वरूप द्वारा ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपनी ग्रामसभा में जाकर आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग से वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री मालकर अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानों को सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात नियमों की महत्ता के बारे में अवगत कराते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।

इस अवसर पर प्रमोद द्विवेदी, ग्राम विकास अधिकारी, अनुज गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी, धर्मेन्द्र कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी, योगेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ सहायक, रामलखन तिवारी रोजगार सहायक, राहुल निगम पत्रकर आदि उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में 35 ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग करते हुए सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458