चंदौली शहाबगंज
दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र, समाज, धर्म और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
बालिकाओं की भावपूर्ण और सशक्त प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हर प्रस्तुति में आत्मविश्वास, संदेश और संस्कार की झलक देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कॉलेज के प्रबंधक अन्नू सिंह, प्रधानाचार्या गीता राय, चंद्रशेखर शर्मा, जेपी गोड, जेपी मिश्रा, संजय राय, संता प्रसाद, रोहित, पूनम, निरूपमा, संगीता, शबाना परवीन, कविता, परवीन, मुस्कान, मोनी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437