बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के उपलक्ष्य में बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन व जिला नागरिक सुरक्षा द्वारा आपातकालीन ब्लैकआउट एवं मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज पूरे प्रदेश में गर्मजोशी के साथ आपातकालीन ब्लैकआउट एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
बरेका में यह ब्लैकआउट सायं 6:00 बजे शुरू हुआ जो 10 मिनट तक चला। ब्लैकआउट के पश्चात हवाई हमले व आपातकाल के दौरान भवनों में फंसे हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा बाहर घायल हुए व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देकर उन्हें चिकित्सालय या सुरक्षित स्थान पर भेजने का प्रदर्शन किया गया। इस ब्लैकआउट के दौरान बम बार्डिंग होने से लगी हुई विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने का भी प्रदर्शन किया गया।

बरेका में किए गए मॉक ड्रिल के अंतर्गत LPG, तेल व लकड़ी की आग तथा भवनों के विभिन्न तलों पर लगी आग को बुझाने का सफल मॉक ड्रिल किया गया। इसके अतिरिक्त आपातकालीन परिस्थितियों में ऊपरी मंजिल से घायलों को टू पैरलर रोप द्वारा बाहर निकलना तथा टू हैन्ड सीट, थ्री हैन्ड सीट, फोर हैन्ड सीट तथा पीक ए बैक के माध्यम से एम्बुलेंस तक ले जाना और टनल में फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालना एवं धुएं से भरे हुए कमरे में फंसे हुए व्यक्ति को “टो ड्रैग” के माध्यम से बाहर निकलना प्रमुख है।
इस ब्लैक आउट में बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन, NDRF, SDRF, उत्तर प्रदेश अग्निशमन, उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल,जिला नागरिक सुरक्षा संगठन व जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी,वाराणसी सत्येंद्र कुमार, कमिश्नर आफ पुलिस,मोहित अग्रवाल,नियंत्रक, बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन,सागर, नागरिक सुरक्षा अधिकारी शिवम वर्मा, एडीएम सिटी, वाराणसी आलोक कुमार, डीसीपी,वरुणा प्रमोद कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस आपातकालीन ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान तैयारियों को परखना था।
कार्यक्रम का रोमांचपूर्ण संचालन वरिष्ठ निरीक्षक, नागरिक सुरक्षा संगठन, बरेका, संपूर्णानंद मिश्रा एवं डिप्टी कंट्रोलर,सिविल डिफेंस ,वाराणसी जितेंद्र देव सिंह ने संयुक्त रूप से किया।










Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529