महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज, गंगापुर, वाराणसी में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम–2026 का आयोजन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज, गंगापुर, वाराणसी में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम–2026 का आयोजन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह के संरक्षण में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भारत यूथ आइकॉन अनुष्का शुक्ला रहीं। उन्होंने वंदे मातरम पर अपने ओजस्वी व्याख्यान में कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।

यह मात्र नारा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने वाला प्रेरक स्वर रहा है। आज के समय में वंदे मातरम को पुनः स्थापित करना आवश्यक है।” उन्होंने आपातकाल (इमरजेंसी) का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार तत्कालीन सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया गया था।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने छात्र–छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्वागत भाषण डॉ. अखिलानन्द सिंह ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना स्वयंसेवक शाहबान ने प्रस्तुत की। संचालन स्वयंसेवक रोहित कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक अंगद प्रसाद यादव सहित डॉ. ज्योति मौर्य, रेणु कुमारी, डॉ. ममता, डॉ. भूपेंद्र कुमार यादव, डॉ. अरशद, डॉ. आशा कुमारी, प्रियंका एवं पूनम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि अनुष्का शुक्ला छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और उन्होंने वंदे मातरम से जुड़े देशव्यापी मुद्दों पर प्रकाश डाला।

यह कार्यक्रम युवा कनेक्टेड विकसित भारत पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवक अनुराधा मैडम एवं स्वयंसेवक आकाश प्रताप सिंह का भी सहयोग रहा। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज में इस प्रकार के युवा कार्यक्रमों का आयोजन तथा युवाओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित करना अत्यंत सराहनीय कदम है। कार्यक्रम के मुख्य संचालक की भूमिका डॉ. अखिलानन्द सिंह ने प्रभावी ढंग से निभाई।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।