चन्दौली कमालपुर
नवयुवक मंगल दल एवती रामरुपदासपुर के तत्वाधान में बसंत पंचमी(सरस्वती पूजा) पर शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुरुआत हुआ।प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़, लंबी कूद,ऊंची कूद का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुरुआत किया।
वही प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल व नगदी देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता को देखने के लिए खेल प्रेमियों का काफी जमावड़ा रहा।
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामरूपदासपुर, जनौली, नोनार, सिसौड़ा, कमालपुर, धीना, धानापुर, ओदरा हिनौता, कमहरिया, कपसीया,खजरा, एवती, कजेहरा ,माधोपुर,असना, मेढान, सिरकलपुर, विशुनपुरा आदि गांवों के खिलाड़ियों ने खेल में प्रतिभाग किया।बालक व बालिका का दौड़,लंबी कूद व ऊंची कूद दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर,400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर शामिल रहा।
मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने कहा कि जीवन में जब भी आपको मौका मिले तो प्रतियोगिता में शामिल होना चाहिए।प्रतियोगिता में शामिल होने से अपनी प्रतिभा को दिखलाने का मौका मिल जाता है।खिलाड़ियों को कभी भी हार से नहीं घबराना नहीं चाहिए। हार की कमियों को खोजकर दुगनी शक्ति से आगे बढ़ने की जरूरत है।
इस मौके पर व्यवस्थापक नंदकुमार पांडेय, अजीत पांडेय, श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, श्रीराम यादव, आशुतोष दुबे, प्रशांत विश्वकर्मा, संजीत पांडेय,मुन्ना मौर्य,संतोष सिंह, बिट्टू यादव, सौरभ पांडेय, रिपुसुदन पांडेय आदि रहे।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529