काशी की हृदयस्थली सिगरा में स्थित पूर्वांचल का साड़ी का एकमात्र प्रतिष्ठान जहां वेरायटी और सस्ता दर दोनों मिलती है।उसी का नाम सुविधा शोरूम है।यह काशी में ही नहीं दूरदराज से आकर यहां व्यापार करने वाले हर छोटे व बड़े व्यापारियों के जुबान पर सुविधा साड़ी का नाम है।यह रिटेल ही नहीं होलसेल की भी दुकान है।ग्राहक यहां सुविधा शोरूम में वेरायटी और सस्ते कीमत की वजह से ही आते हैं। सुविधा शोरूम नारायण के दास के अधिष्ठाता अमित शेवारमानी का कहना है कि हम अपने कैरियर में फर्श से अर्श तक का सफर वेरायटी और सस्ते दर के जरिए ही पहुंचे हैं।
हमारा फर्म आज से ही नहीं सत्तर साल पहले मेरे बाबा नारायण के दास के जमाने से है। मेरे बाबा की दुकान सत्तर साल पहले दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क के पास एक साधारण गोमटी ये चलती थी।बाबा के समय से आजतक मेरा परिवार एकसाथ संगठित रहता है।फर्श से अर्श तक बढ़ते व्यापार के बारे कहा कि जिस तरह से व्यापार में लक्ष्मी बसती हैं,जहां लक्ष्मी बसती हैं ,वहां व्यापार बढ़ता है। हम सभी व्यापारी हैं,हम लक्ष्मी जैसे मां,बहन,बेटी आदि का सम्मान करते हैं।मेरे परिवार के पास कई फर्म है।पर परिवार संगठित होकर एक साथ रहता है।
उनका कहना है कि जिस संगठित परिवार में मां,बहन, बेटी जैसी लक्ष्मी का सम्मान होता है,उस परिवार को फर्श से अर्श तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।जहां सुविधा, वेरायटी और सस्ती दर पर सामान मिलेगा तो ग्राहक खामखाह उसी दुकान पर आयेगा। अपने इस फर्म का नाम सुविधा साड़ीज रखने के बारे में बताया कि यहां सुविधा जनक,हर वेरायटी वाला सस्ता दर पर साड़ी मिले इसी वजह से इसका नाम सुविधा रखा गया।उनका कहना है कि बनारसी साड़ियों की पहचान के लिए रेशम की पहचान करने वाले विशेषज्ञ भी रहते हैं, जिन्हें बनारसी व रेशमी साड़ियों की अच्छी पहचान व जानकारी भी है।











Users Today : 13
Users This Year : 24852
Total Users : 37445
Views Today : 16
Total views : 73648