चन्दौली मुगलसराय
पड़ाव थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर में रविवार देर रात्रि को एक कंटेनर और चार पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कंटेनर चालक की पहचान उमेश कुमार पुत्र हीरा लाल खरवार, निवासी ग्राम कुलडुमरी, जिला सोनभद्र के रूप में हुई है। वह अनपरा शक्तिनगर से चंदासी की ओर कोयला लेकर जा रहा था।
वहीं चार पहिया वाहन चालक संतोष कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय प्यारे लाल गुप्ता, निवासी सुजाबाद, पड़ाव, रामनगर, अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर चला गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।











Users Today : 13
Users This Year : 24852
Total Users : 37445
Views Today : 16
Total views : 73648