सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा कस्बे के साथ लगभग दर्जनों ग्राम सभा के ग्रामीण इन दीनों जल निगम द्वारा दी जाने वाली पानी की सप्लाई को तरस रहे हैं। जहां कुछ घरों के लोग हैंडपंप तथा समरसेबल के सहारे अपना जीवन व्यतीत कर ले रहे हैं। वही बहुत से ऐसे घर भी हैं जहां आज भी जल निगम की सप्लाई के सहारे जीवन बिताई जाती है। ऐसी स्थिति में पिछले 5 दिनों से एक बूंद भी पानी प्राप्त नहीं होने के कारण लोगों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।
जबकि सूत्रों के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग को जल निगम के शिफ्टिंग तथा मरम्मत कार्य को सेम डे में पूर्ण करने का निर्देश है। उसके बाद भी पिछले कई दिनों से रोड निर्माण के दौरान जल निगम के पाइप को क्षतिग्रस्त करने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग (इफको कंपनी) द्वारा छोड़ दिया जाता है। जिससे उक्त स्थान पर गंदगी युक्त पानी उत्पन्न हो जाती है। वही जब जल निगम की पाइप का मरम्मत किया जाता है तो उक्त गड्ढे में जमा गंदा पानी लोगों के घरों तक भी पहुंच जाता है।
जिससे विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। वही ग्रामीणों ने बताया कि कहीं ऐसा ना हो कि इंदौर जैसी घटना चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र में भी घटित हो जाए। जहां दूषित पानी पीने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वही ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से यह गुहार लगाई गई है कि रोड निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने पर सेम डे में ही उसकी मरम्मत करने का निर्देश देते हुए इफको कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही भी करने का कष्ट करें।
क्योंकि इन लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से इंदौर जैसी घटना घटित होने की आशंका जाहिर हो रही है। वहीं लोगों को आए दिन पीने की पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। जबकि सरकार द्वारा लोगों की सुविधा को देखते हुए रोड निर्माण, जल निगम की पानी टंकी के साथ विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। परंतु ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी पानी फेरने का कार्य किया जा रहा है









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529