डीडीयू नगर
डीडीयू रेल मंडल के मुठानी स्टेशन पर आरपीएफ़ भभुआ एवं सी आई बी डीडीयू ने मंगलवार की रात रेलवे का 47 मीटर केबल चोरी करते दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया।जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
मुठानी स्टेशन से नंद कुमार सिंह एस आईएम वर्क डीडीयू से सूचना मिली कि मुठानी रेलवे स्टेशन पर एन आई का वर्क हो रहा है।जिसमें रेलवे का 1.5 एम एम स्क्वायर 12 कोर का सिगनलिंग केबल बिछाया गया था। जिसमे से करीब 47 मीटर केबल पॉल किलोमीटर संख्या 615 /17 ए – 19 ए के मध्य चोरी हो गया है।इस सूचना पर आर पी एफ और सीआईबी टीम मौके पर पहुंची। कार्य कर रहे सभी को साथ लेते हुए सुरक्षा तंत्र ने घटना स्थल के अगल-बगल खोजबीन किया । स्टेशन के पश्चिमी गेट नंबर 58 के पास 250 मीटर की दूरी पर झाड़ियां के मध्य गड्ढे में नहर के पास धुआं दिखाई दिया।जिसके करीब जाकर देखें तो दो व्यक्ति भागने लगे। जिनको घेर कर आरपीएफ टीम द्वारा पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ रेल संपत्ति अधिनियम विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।







