मीरजापुर,13 जनवरी 2026
भारत को टीबी मुक्त बनाने के अभियान अन्तर्गत मंगलवार को जिला क्षय रोग विभाग की टीम द्वारा जनपद के नरायनपुर विकास खंड अंतर्गत स्थित भरेठा गांव के उषा मार्का ईंट भट्टे पर कार्यरत श्रमिकों को टीबी रोग की संपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक करते हुए टीबी रोग के लक्षणों एवं बचाव के उपाय बताए गए।
इस दौरान क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने ईंट भट्टा श्रमिकों को टीबी रोग के संपूर्ण लक्षणों से परिचित कराते हुए विभाग द्वारा दी जा रही नि:शुल्क सुविधाओं को भी विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी को जागरूक किया।
कहा आप अपने आस-पास के किसी भी परिचित-अपरचित को यदि टीबी रोग से जुड़े हुए लक्षणों से प्रभावित पाते हैं तो उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाकर जांच इलाज कराने का सुझाव देकर देश को टीबी मुक्त बनाने में अपना सराहनीय योगदान देने का प्रयास अवश्य करें, जिससे कि जल्द से जल्द टीबी रोग से पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से आम जनमानस सुरक्षित किया जा सके।उन्होंने बताया कि इस रोग से घबराकर बैठने की जरुरत नहीं है, बल्कि डटकर नियमित दवा का सेवन कर इस रोग को दूर भगाने की जरूरत है।
इस मौके पर भट्टा श्रमिकों के साथ आस-पास के ग्रामीण एवं क्षय रोग विभाग से अखिलेश कुमार, इफ्तिखार अहमद, भट्ठा मालिक महेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे है
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459