चन्दौली डीडीयू नगर
मुंबई मेल से गिरकर एक आरपीएफ दरोगा की मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर रात अलीनगर थाना क्षेत्र के यार्ड पोस्ट के समीप डाउन यार्ड ओल्डकार शेड के पास हुई। मृतक की पहचान मऊ जनपद के जखनिया निवासी 26 वर्षीय विशाल तिवारी के रूप में हुई है।
दरोगा विशाल तिवारी मुंबई मेल पर सवार होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आ रहे थे। डाउन यार्ड ओल्डकार किलोमीटर पोल नंबर 673/8 के पास अचानक वह ट्रेन से गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस और आरपीएफ कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
मृतक आरपीएफ दरोगा विशाल तिवारी की छह माह पूर्व ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बिहार के रफीगंज में तैनाती हुई थी। वह अपनी तैनाती के बाद शिफ्टिंग के लिए डीडीयू नगर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438