वाराणसी। लॉर्ड बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट सारनाथ के तत्वाधान में दिनांक 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को माता-पिता धाम (वृद्धाश्रम) सारनाथ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम के बुजुर्ग माता-पिता को को 115 डब्बा च्यवनप्राश एवं उतना ही बिस्किट का वितरण किया गया साथ ही सभी लोगों को इस ठंड के मौसम में कैसे रहना चाहिए आदि दैनिक जीवन शैली पर विचार व्यक्त किया गया

ताकि दीर्घ जीवन तक स्वस्थ एवं आरोग्य बने रहे, इस शिविर में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोहर राम, सचिव श्रीमती सुनैना, वृद्धा आश्रम के मैनेजर ओम प्रकाश सिंह, कोमल गोस्वामी, ज्योत्सना रॉय, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार दूबे, अमित राय, अधिवक्ता दीपक कुमार, विजय प्रताप, डॉ0 तन्मय, शलभ कुमार, ऋषभ कुमार आदि उपस्थित रहें।







