वाराणसी। सामने घाट जज गेस्ट हाउस के बगल में पक्का घाट पर नाव लगाने को लेकर लाठी डंडा से प्राण घातक हमला करने वाले तीन नामजद सहित 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस में रामनगर के रहने वाले बबलू सनी कल्लू साहनी मनोज साहनी 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पुलिस गौतम साहनी निवासी मदरवा के रहने वाले की शिकायत पर केस दर्ज किया। गौतम साहनी का आरोप है
कि पक्का घाट पर सवारी के इंतजार में शुक्रवार को कल्लू रामचंद्र सोमनाथ रामानंद विकास साहनी के साथ बैठे थे। बबलू साहनी आकर नव का संचालन नहीं करने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी वापस गया और अपने 50 से 60 साथियों के साथ 10 नावों पर सवार होकर आया। आते ही सभी हमला कर दिए। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किया जाएगा।











Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423