चंन्दौली बबुरी
विधि के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए आब्जर्वर पीस फाउंडेशन वाराणसी द्वारा किया गया सम्मानित शशीशंक सिंह को
आब्जर्वर पीस फाउंडेशन वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंदौली के जिला शासकीय अधिवक्ता व लोकप्रिय समाजसेवी शशिशंकर सिंह को आब्जर्वर मैं आप द ईयर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड सिंह को विधि के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं अप्रतिम योगदान के लिए प्रदान किया। आब्जर्वर पीस फाउंडेशन वाराणसी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रो. अमर बहादुर सिंह व डॉ अमर ज्योति सिंह ट्रस्टी आब्जर्वर पीस फाउंडेशन वाराणसी ने शशिशंकर सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु होने व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विधि के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष डाक्टर अमर बहादुर सिंह ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है।
इसी क्रम में विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले चन्दौली के युवा और लोकप्रिय जिला शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित कर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। सम्मान ग्रहण के उपरांत शशिशंकर सिंह ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा आगे भी प्रयास रहेगा कि लोगों को उचित न्याय मिले। उधर शशिशंकर सिंह एडवोकेट को आब्जर्वर मैन आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर चंदौली के अधिवक्ताओं, पत्रकारों व अन्य राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश वाराणसी मंडल के पूर्व अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह एडवोकेट ने शशि शंकर सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें क्षेत्री लोगों ने बधाई दी बिमल कुमार सिंह धर्मेंद्र सिंह बार अध्यक्ष बिनय सिंह लुटावन सिंह पुष्पराज सिंह चिन्टू राहुल सिंह बजहा आदि लोगो बहुत बहुत बधाई दी।











Users Today : 7
Users This Year : 24725
Total Users : 37318
Views Today : 10
Total views : 73448