चन्दौली डीडीयू नगर
शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के महज पांच घंटे बाद दूल्हे को 1 लाख 80 हजार रुपये का चूना लगा दिया। यह घटना देर रात डीडीयू जंक्शन पर हुई।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजीव वर्मा की शादी बिहार के डेहरी ऑनसोन की एक युवती से तय हुई थी। इस शादी के लिए तीन दलालों ने राजीव वर्मा से 1 लाख रुपये नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए थे।
शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा राजीव वर्मा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मध्य प्रदेश वापस जा रहा था। डीडीयू जंक्शन पर पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में वह चाय पीने के बहाने स्टेशन के बाहर भागने लगी।
मामला बिगड़ता देख स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को पकड़ लिया।
यह मामला अब मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित दूल्हे राजीव वर्मा ने पुलिस से अपने ठगे हुए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। दुल्हन और तीनों दलाल भी बिहार के डेहरी ऑनसोन के ही बताए जा रहे हैं।










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315