वाराणसी
उत्तरी विधानसभा के सारनाथ मंडल के बूथ संख्या 29 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जय नाथ मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुना और उनकी प्रेरक बातें आत्मसात कीं।
कार्यक्रम के माध्यम से वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर डॉ. जय नाथ मिश्रा के अलावा इंजीनियर अखिलानंद, विवेक पांडे, राजू, इंद्रजीत, मोहन यादव, गुड्डू मियां, मुमताज अहमद, परवेज बानो, रामनयन, मणि त्रिपाठी, चंदन सिंह, मोहन राम सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







