चन्दौली डीडीयू नगर। दवा कारोबारी रोहिताश पाल उर्फ रोमी हत्याकांड अब राजनीतिक रंग ले चुका है। पुलिस ने इस मामले में साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों भानू जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल और मनोज जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से जायसवाल समाज के लोग नाराज हैं। गुरुवार को समाज के लोगों ने विधायक रमेश जायसवाल के आवास के बाहर धरना देते हुए पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया।
इसी बीच, दिवंगत दवा कारोबारी के पुत्र ने अपने पिता की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट कर मामले को जातिवाद का रंग न देने की अपील की है।
दिवंगत कारोबारी के पुत्र ने अपने पिता की फेसबुक वॉल पर लिखा, “पुलिस अपना काम कर रही है, कृपया इस मामले में जातिवाद का मुद्दा न उठाएं। मेरे पिता की हत्या को 10 दिन हो चुके हैं, फिर भी उनके हत्यारे अब तक पकड़े नहीं गए हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “यह समय हमारे लिए बेहद कठिन है, इसे और कठिन न बनाएं। हम भी चाहते हैं कि केवल असली अपराधी ही पकड़ा जाए। कृपया सहयोग और समर्थन बनाए रखें।”

रिपोर्ट अलीम हाशमी







