वाराणसी के रेन्शी अमित उपाध्याय ने चीन के शनजाओ शहर में अयोजित 23वी एशियन कैडेट,जूनियर एवम अंडर 21 कराटे प्रतियोगिता के पहले आयोजित परीक्षा में “काता जज A” की परीक्षा उतीर्ण की है ऐसा करने वाले वह वाराणसी के प्रथम कराते प्रशिक्षक है एशियन काता जज A कराते (काता)के क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी डिग्री होती है ,
अमित उपाध्याय की उपलब्धि के हासिल करके लौटने पर वाराणसी के कराटे प्रशिक्षकों ,खिलाड़ियों एवम वाराणसी सैकड़ो नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवम अभिनंदन किया गया ,
कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव क्योशी जसपाल सिंह द्वारा शुभकामनाएं दी गयी साथ ही उन्होंने इसको उत्तर प्रदेश के कराते इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल बताया
रिपोर्ट - सुनील सिंह राजपूत







