वाराणसी सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग ब्यक्ति द्वारा पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर राजेंद प्रसाद पाण्डेय ने अपने दो बेटों, पिंटू और आशीष पाण्डेय, के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला वाराणसी के बसंतपुर, सिंधोरा , जिला वाराणसी का है।
राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष है, ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके दोनों बेटों ने धोखाधड़ी से उनकी पैतृक संपत्ति को अपने नाम करवा लिया है। शिकायत के अनुसार, 2 जून 2025 को उनके बेटों ने उनसे कुछ कागजात पर यह कहकर हस्ताक्षर करवाए थे कि वे उनके सुखद भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना रहे हैं।
बाद में उन्हें पता चला कि उनके बेटों ने धोखे से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर के उनकी अराजी संख्या 331 व अराजी नंबर 370 और अराजी नंबर 162 को अपने नाम कर लिया है। जब राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने इस बारे में अपने बेटों से पूछताछ की, तो उन्होंने धमकाना और डराना शुरू कर दिया। बेटों ने उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया है, जिसके कारण वे अपनी छोटी बहु के घर रहने को मजबूर हैं।
राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने पुलिस से इस मामले की जांच करने और अपने बेटों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उन्हें अपने बेटों से जान का खतरा है, क्योंकि वे पैतृक संपत्ति के लालच में उनकी हत्या भी कर सकते हैं।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने पुलिस से उच्चाधिकारी द्वारा जांच का आदेश देने की अपील की है।







