गोरखपुर में CM योगी ने बुधवार को गोरखधाम मंदिर की गोशाला में गो-सेवा की।
उन्होंने गोशाला का भ्रमण कर गोवंश का हाल जाना और उन्हें खूब दुलारकर अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
इसके बाद मोर को भी गुड़ खिलाया।
इससे पहले CM ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका।
रिपोर्ट -जगदीश शुक्ला








