दिनांक 14.11.2025 को थाना जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बरेमा–खेवली बॉर्डर के पास से मारपीट के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 257/2025, धारा 115(2), 105 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द कुमार पटेल पुत्र श्यामनारायन, निवासी ग्राम कपरफोरवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त अरविन्द पटेल एवं उसके भाई लालबहादुर पटेल द्वारा अपने पिता (उम्र लगभग 75 वर्ष) को जमीन बेचने के विवाद के चलते मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना जंसा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अरविन्द पटेल को गिरफ्तार किया गया है तथा दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी







