वाराणसी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। डीसीपी प्रमोद कुमार और एसीपी सारनाथ के नेतृत्व में आज वाराणसी में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर चेकिंग की निगरानी की।
अभियान के तहत पंचक्रोशी चौराहे सहित आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। थाना सारनाथ प्रभारी ने मय टीम के साथ अभियान में भाग लेते हुए हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की तलाशी ली। पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट, हेलमेट और सीट बेल्ट की भी जांच की।
डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण और यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का संदेश गया। वहीं कई वाहन चालकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना भी की।











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 15
Total views : 73453