वाराणसी
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को नमो घाट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ कमिश्नरेट के कई आला अधिकारी मौजूद रहे. सीपी ने घाट की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान एसीपी कोतवाली डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी और इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा को सीपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों से भी बातचीत करते हुए अपील की कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.
सीपी ने कहा कि घाटों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में है और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 14
Total views : 73452