गुरुग्राम की गाड़ी HR26 नंबर आई 20 कार मोहम्मद सलमान के नाम पर थी. गुरुग्राम पुलिस को दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर मोहम्मद सलमान को डिटेन कर पूछताछ की गई.
पूछताछ में मोहम्मद सलमान ने बताया की उसने अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी .
सलमान ने कार बेचने के सभी डॉक्यूमेंट्स गुरुग्राम पुलिस को सौप दिए है. जाँच में सामने आया है की देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी नदीम नाम के शख्स को बेची थी. अंबाला पुलिस मामले में जांच कर रही है.
रिपोर्ट – रोशनी







