वाराणसी, 09 नवम्बर, 2025; रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु बनारस-खजुराहो-बनारस के मध्य एक जोड़ी नई वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन 11 नवम्बर, 2025 से किया जायेगा, जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 08 नवम्बर, 2025 को बनारस स्टेशन से 02582 बनारस-खजुराहो वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया गया था। इसके पश्चात नियमित रूप से 26506/26505 बनारस-खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) निम्नवत किया जायेगा।
नियमित रूप से, 26506 बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) बनारस से 05.15 बजे प्रस्थान कर विन्ध्याचल से 06.57 बजे, प्रयागराज छिवकी से 08.05 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 10.07 बजे, बांदा से 11.10 बजे तथा महोबा से 12.10 बजे छूटकर खजुराहो 13.10 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 26505 खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) खजुराहो से 15.20 बजे प्रस्थान कर महोबा से 16.20 बजे, बांदा से 17.15 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 18.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 20.25 बजे तथा विन्ध्याचल से 21.12 बजे छूटकर बनारस 23.10 बजे पहुँचेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस 08 कोचों से चलाई जायेगी।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438