वाराणसी
दिनांक 07.11.2025को 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी में सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (IPS) की उपस्थिति में वाहिनी रवींद्रालय पर “*वन्दे मातरम् ” का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
तथा वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए “वन्दे मातरम “गायन / सम्बोधन का लाइव प्रसारण ,प्रोजेक्टर पर दिखाया गया.

इस अवसर पर महोदय द्वारा वंदे मातरम का गायन किया गया एवं वंदे मातरम गीत का सप्रसंग व्याख्या किया गया.
इस अवसर पर वाहिनी बैंड टीम द्वारा भी वाहिनी शहीद स्मारक एवं वाहिनी परिसर में भी देश भक्ति धुनों का मधुर वादन किया गया
रिपोर्ट – रिम्मी कौर







