दिल को छू लेने वाली ये फोटो है..
लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती तट की, जहां छठ पूजा पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने लाखों महिलाएं एकत्र हुई थीं..
उनमें से एक महिला की गोद में ये दुधमुंही बच्ची थी.. सूर्य के उदय होने का समय निकल रहा था.. महिला बच्ची को छोड़कर पूजा नहीं कर सकती थी.. बड़ी परेशान थी.. कभी इधर-उधर देखती तो कभी आसमान की तरफ..
ड्यूटी पर पसीने से लथपथ इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने महिला को देखते ही उसकी समस्या समझ ली.. तुरंत बच्ची को गोद में उठा लिया.. बच्ची को दुलराते हुए इशारा किया.. महिला ने सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण किया..
इसे कहते हैं खाकी विद डिफरेंस.
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536