चन्दौली- कमालपुर।एसडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल कम्हारी जनौली में शनिवार को बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति ने मानो विद्यालय परिसर में छठ उत्सव का माहौल ही बना दिया। छठ गीतों से बने भक्तिमय माहौल में परिसर में उपस्थित सभी लोगों के लबों पर भी वही गीत तैर रहे थे।यह दृश्य देखकर डाला छठ के महापर्व की महत्ता समझ में आने लगी।बच्चों के इस कार्यक्रम पर शिक्षकों व अभिभावकों ने हाथ जोड़कर छठी मैया को नमन किया।
प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय ने छठ महापर्व की बधाई देते हुए
बच्चों को छठ और प्रकृति का माहात्म्य बताते हुए कहा कि छठ महापर्व के समय में सिर्फ पूर्वी भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रचलित हो रहा है। यह महापर्व प्रकृति और अध्यात्म के बीच की एक सुंदर सामंजस्य को भी दिखलाता है। यह महापर्व हमें धरती पर विद्यमान प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को बल देने की बात करता है। यह महापर्व बताता है कि कभी भी किसी विपरीत परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। जिसका अवसान हो रहा है, उसके उदय होने की भी प्रबल संभावना है।

बस हम अपने कर्म करते रहें । वहीं विद्यालय के छात्र छात्रा आरुषि,महिमा,रिद्धिमा,पलक, प्रियांशी, आंशी, सौम्या आदि ने अपने छठ गीतों कांच ही बांस के बहंगिया, उगा हे सूरज देव, शीतली बयारिया शीतल दूजे पनिया आदि से सभी को मंत्रमुग्ध किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अखंडानंद तिवारी, शिवकुमार सिंह, नेहा राय, अभिजीत थापा, नेहा सिंह, अजीत कुमार, अरविंद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459