बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर सूर्य सरोवर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में प्रवेश पास वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे आधार कार्ड के साथ सूर्य सरोवर, बरेका पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएँ और प्रवेश पास प्राप्त करें। यह पास छठ पूजा के दिन सरोवर परिसर में सुव्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करेगा।
प्रवेश पास का वितरण 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सूर्य सरोवर, बरेका पर किया जा रहा है। बरेका प्रशासन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की है ताकि सभी व्रती निःशंक होकर पूजा-अर्चना कर सकें।








